Aquarius Yearly Horoscope

कैसा रहेगा साल 2024 आपके लिए

आपका व्यक्तित्व

कुम्भ राशि वाला व्यक्ति साधारणतः लम्बे कद एवं इकहरे बदन वाला होता है। उसका वर्ण सामान्यतः श्यामल होता है। वह देखने में सुन्दर एवं आकर्षक होता है। उसके होंठ मोटे तथा गाल फूले हुए एवं चौड़े होते हैं। उसकी कनपटी का क्षेत्र भी उभरा हुआ होता है। गर्दन अपेक्षाकृत मोटी तथा हाथ-पैर अपेक्षाकृत पतले होते हैं। नितम्ब उभरे हुए होते हैं। आप आत्मनियंत्रित, सहज, प्रतिभाशाली, बौद्धिक और दयालु होते हैं। आप किसी भी मनुष्य के चरित्र को बहुत अच्छी तरह से पढ़ना जानते हैं। आपको लगता है कि आप जो भी करते हैं हमेशा सही करते हैं। आपको समझ पाना बहुत मुश्किल काम है। स्वभाव की दृष्टि से आप दोस्ताना प्रवृत्ति के होते हैं। आप हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते हैं। कुम्भ राशि के व्यक्ति उदार, अन्तर्मुखी, गम्भीर, दार्शनिक, सदैव दूसरों की मदद करने वाला, कुशाग्र बुद्धि वाला, उत्तम स्मरण शक्ति वाला एवं तथ्यों को समझने वाला होता है। वे महान् शिक्षक, लेखक एवं प्रवक्ता होते हैं, बशर्तें कि यह राशि पीड़ित नहीं हो। ऐसे व्यक्तिों में सामान्यतः आत्मविश्वास की कमी होती है। वे शर्मीले, डरपोक और भीरू किस्म के होते हैं। मंच आदि पर जाने पर उन्हें झिझक होती है। वे भले ही कितने विद्वान् क्यों नहीं हों, नए श्रोताओं के समक्ष स्वयं को असहज महसूस करते हैं। ऐसे व्यक्ति में नेतृत्व का गुण बहुत अधिक विकसित नहीं होता। ऐसे व्यक्ति स्वयं को अनुयायी रखना ही पसन्द करते हैं। उनमें परामर्श देने की एवं कार्य निष्पादन की क्षमता उच्चस्तरीय होती है। यही कारण है कि ऐसे अधीनस्थों को उच्चाधिकारी पसन्द करते हैं। सामान्यतः इन व्यक्तिों में सहनशीलता एवं धैर्य का गुण होता है। ये सत्यवादी होता है। उसमें त्याग, सहिष्णुता एवं सहनशीलता जैसे गुण भी पाए जाते हैं। वह धैर्यवान् एवं संतोषी होता है। भौतिक संसाधनों की प्राप्ति के स्थान पर वह आत्मिक शुद्धि पर बल देता है। सामान्यतः वह बहुत स्वार्थी या लालची नहीं होता। वह प्रायः क्रुद्ध नहीं होता, परन्तु जब क्रुद्ध होता है, तब चरम पर होता है। ऐसे व्यक्ति का क्रोध शीघ्र समाप्त भी नहीं होता। सामान्यतः ये प्रतिशोध की भावना नहीं रखते। ऐसे व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में बौखला जाते हैं और इनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसा व्यक्ति धर्म, दर्शन, ज्योतिष, तन्त्र-मन्त्र, साहित्य इत्यादि में अभिरुचि रखता है। उसमें बचपन एवं युवावस्था से ही इस प्रकार के गुण परिलक्षित होने लगते हैं।

कैसा रहेगा 2024 आपके लिए

कुम्भ राशि वालों के लिए वर्ष 2024 विगत वर्ष के समान ही व्यतीत होना चाहिए। आप अभी भी साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। आपकी राशि के ऊपर से शनि का गोचर चल रहा है, जिसका दुष्प्रभाव स्वास्थ्य, रिश्ते, कॅरिअर, वित्तीय स्थिति आदि पर पड़ने की आशंका रहेगी। आपकी राशि से तृतीय और चतुर्थ भाव में गुरु का भ्रमण रहेगा, जो कि अच्छा नहीं है। हालाँकि कॅरिअर के मामले में कुछ हद तक राहतकारी परिस्थितियाँ बन सकती हैं, परन्तु बहुत अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं की जा सकती है। राहु–केतु का गोचर आपकी राशि से द्वितीय एवं अष्टम भाव में रहेगा। यह गोचर भी बहुत अनुकूल नहीं है। इसलिए वर्ष 2024 शान्ति, धैर्य एवं समझदारी से व्यतीत करने योग्य है। अनावश्यक जल्दबाजी अथवा लापरवाही आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

वर्ष 2024 और आपका स्वास्थ्य एवं स्वभाव :

स्वास्थ्य की दृष्टि से ग्रह स्थिति बहुत फेवर की नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों में लापरवाही बरतना उचित नहीं रहेगा। यदि आप पहले से ही किसी दीर्घकालिक रोग से पीड़ित हैं, तो इस वर्ष आपको सावधानी रखनी चाहिए। समय–समय पर डॉक्टरी चैकअप करवाना चाहिए तथा डॉक्टरी सलाह के अनुरूप दवाएँ, खानपान एवं दिनचर्या रखनी चाहिए। इस वर्ष आपके स्वभाव में परिवर्तन दिखाई देगा, जिसके चलते परिवार एवं कार्यस्थल पर सामंजस्य की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वर्ष 2024 और आपकी वित्तीय स्थिति :

वित्तीय मामलों में भी यह वर्ष सावधानी की अपेक्षा कर रहा है। पैतृक सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। वित्तीय लेनदेन में सावधानी रखनी चाहिए। ॠणादि लेते समय भी सावधानी की आवश्यकता है। उपभोक्ता मामलों के लिए ॠण लेने से बचना चाहिए, क्योंकि आय में उतार–चढ़ाव के योग बन रहे हैं। साथ ही, खर्चों में वृद्धि की भी आशंका है।

वर्ष 2024 और आपका कॅरिअर :

लव रिलेशनशिप की दृष्टि से यह वर्ष बहुत अधिक प्रतिकूल नहीं है। यह अवश्य है कि अपने पार्टनर के साथ ईमानदारी एवं सच्चाई का व्यवहार रखें, क्योंकि गलतफहमी उत्पन्न होने की आशंका बन रही है। विवाह योग्य व्यक्तियों के विवाह के योग मई, 2024 से बनेंगे। प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सुख की दृष्टि से भी यह वर्ष विगत वर्ष की तुलना में राहतकारी है। फिर भी परिजनों के मध्य आपसी सामंजस्य की समस्या बनी रहेगी।

वर्ष 2024 में आपका प्रेम सम्बन्ध एवं परिवार :

वर्ष 2024 आपके प्रोफेशन की दृष्टि से बहुत फेवर का नहीं कहा जा सकता। इसलिए जैसा चल रहा है, उसे वैसा ही चलाए रखने का प्रयत्न करना चाहिए। बहुत अधिक अवसर मिलने की सम्भावना कम है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से सामंजस्य की समस्या आ सकती है। उनसे बेहतर सम्बन्ध बनाए रखने का प्रयत्न करना चाहिए। अपने कर्त्तव्यों एवं दायित्वों को समय रहते पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए। इस सम्बन्ध में लापरवाही उचित नहीं है। इसके अतिरिक्त नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। व्यवसाय में अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए। सप्लायरों एवं पार्टनरों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाए रखने का प्रयत्न करना चाहिए। व्यवसाय में सांगठनिक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। कर्मचारियों सम्बन्धी समस्याओं के चलते तनाव रह सकता है।

वर्ष 2024 में आपकी शिक्षा :

शिक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं में अधिक प्रयासों की आवश्यकता रहेगी। भाग्य का अपेक्षानुरूप सहयोग प्राप्त नहीं होने से परिश्रम के अनुरूप सफलता में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। मई, 2024 से समय तुलनात्मक रूप से बेहतर होगा। प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी कुछ हद तक अनुकूलता आएगी।

वर्ष 2024 में ये करें उपाय :

इस वर्ष आपके लिए निम्नलिखित उपाय करना राहतकारी सिद्ध होगाः

1. कुम्भ राशि का रत्नशक्ति लॉकेट धारण करना चाहिए।

2. सातमुखी एवं नौमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

3. ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ तथा ‘ॐ कें केतवे नमः’ मन्त्र का अधिकाधिक जप करना चाहिए।

4. मृत्युंजय मन्त्र ‘ॐ जूं सः’ का जप करना चाहिए।

Back to blog

Consult with an Astrologer for more personalised detailed predictions.

Jyotish Sagar is providing astrology consultations personal sessions can be scheduled with our chief consultant PT. AVNISH PANDEY to take dynamic and efficient consultations and solve your problems astrologically. Pt. Pandey has vast knowledge and hues experience of astrology. He started his practice in year 1986 and has read over 1.25 lac horoscopes. Pt. Pandey is the Editor in Chief of ‘Jyotish Sagar’ a popular astrology monthly magazine, started in March 1997. He has written 17 books and over 500 articles in various branches of astrology.

Book Now