कैसा रहेगा साल 2024 आपके लिए
आपका व्यक्तित्व
मकर राशि वाला व्यक्ति लम्बे कद एवं इकहरे बदन वाला होता है। उसका वर्ण लालिमा एवं भूरापन लिए हुए होता है। आनुपातिक रूप से उसका चेहरा बड़ा और विस्तृत होता है। सिर अपेक्षाकृत बड़ा होता है। उसके दाँत लम्बे एवं लम्बी नाक होती है। भौहों एवं छाती पर घने बाल होते हैं। कन्धे आगे की ओर झुके होते हैं। ऐसे व्यक्ति प्रायः कुछ आगे की ओर झुककर चलते हैं। उनके शरीर का निचला भाग अपेक्षाकृत दुबला एवं कमजोर होता है। मकर राशि में उत्पन्न व्यक्ति अध्यवसायी, उदार, अन्तर्मुखी, मानवप्रेमी, दृढ़ निश्चयी, लक्ष्योन्मुख, रहस्यमय एवं चालाक होते हैं। उनकी प्रमुख विशेषता परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने की होती है। इसी कारण वे अपनी योजनाओं में सफल हो पाते हैं। लक्ष्यों को एक बार निश्चित करने के उपरान्त वे उन्हें प्राप्त करने का प्रयत्न करते हैं। विपरीत परिस्थिति आने पर भी वे विचलित नहीं होेते और उनके अनुरूप योजनाओं में परिवर्तन करते हैं, परन्तु लक्ष्य प्राप्ति का सतत् प्रयत्न करते हैं। मकर राशि का व्यक्ति नेतृत्व करने में स्वयं को असमर्थ पाता है, वह सच्चा अनुयायी हो सकता है। इसके साथ ही मकर राशि की यह भी विशेषता है कि यदि व्यक्ति को नेतृत्व का अवसर प्राप्त हो जाए, तो अपनी योजनाएँ बनाते हुए वह उसमें सफलता प्राप्ति का प्रयास भी करता है। मकर राशि के व्यक्ति शिक्षा, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, फिलॉसफी, साहित्य और वायु सेना के क्षेत्र में बेहतर करियर बना पाते हैं। मकर राशि का व्यक्ति परिश्रमी होता है, परन्तु उसमें आत्मविश्वास थोड़ा कम होता है। इसी कारण ऐसे व्यक्ति उत्साही, उद्यमी एवं नवोन्मेषी नहीं होते। इसके अतिरिक्त उनमें कार्यों को टालने की प्रवृत्ति भी होती है, परन्तु एक बार जब कार्य में लग जाते हैं, तो वे उसे पूरा करके ही मानते हैं। मकर राशि का व्यक्ति सहनशील एवं गम्भीर प्रवृत्ति का होता है। वह शीघ्र क्रुद्ध नहीं होता, परन्तु क्रोध आने पर चरम पर पहुँच जाता है। वह प्रतिशोध लेने की प्रतिज्ञा तक कर लेता है और उसके लिए अवसर भी तलाशता है। मकर राशि का व्यक्ति सामान्यतः सादगी पसन्द होता है। वह अपने जीवन में दिखावा पसन्द नहीं करता। वह कुछ हद तक स्वार्थी एवं धूर्त भी होता है। अपने हित साधन में उचित-अनुचित का विचार नहीं करता। ऐसे व्यक्ति गप्पें भी हाँकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें अपनी वाणी पर भी नियन्त्रण नहीं रहता है। बहुधा वे दूसरों के सम्बन्ध में आहत करने वाली कटु वचन कह देते हैं। इसी कारण वे प्रायः विवाद में भी फँस जाते हैं।कैसा रहेगा 2024 आपके लिए
मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष विगत वर्षों की तुलना में बेहतर रहना चाहिए। मई, 2024 से गुरु का पंचम भाव में गोचर अनेक प्रकार की समस्याओं में राहतकारी प्रतीत होगा। यद्यपि आप अभी भी शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं, परन्तु राहु एवं गुरु के अनुकूल गोचर के चलते परिस्थितियाँ आपके पक्ष में बनने लगेंगी। राहु का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में है, जिसके चलते कॅरिअर आदि क्षेत्रों में फेवरेवल परिस्थितियाँ बनेंगी। शनि की उतरती साढ़ेसाती है, इसलिए अधिक जोखिमपूर्ण कार्यों एवं धन के निवेश से बचना चाहिए।वर्ष 2024 और आपका स्वास्थ्य एवं स्वभाव :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष विगत वर्ष की तुलना में राहतकारी प्रतीत हो रहा है। ग्रह स्थिति अब बेहतर हो रही है, जिसका प्रभाव स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा। गुरु का पंचम भाव में गोचर तथा राहु का तृतीय भाव में गोचर साढ़ेसाती के दुष्प्रभावों में कमीकारक है, फिर भी स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों में आपको सावधानी रखनी चाहिए। इस सम्बन्ध में लापरवाही उचित नहीं है। विशेषकर उन व्यक्तियों के लिए, जो दीर्घकालिक रोगों से पीड़ित हैं।वर्ष 2024 और आपकी वित्तीय स्थिति :
वित्तीय मामलों में यह वर्ष सामान्यत: राहतकारी रहना चाहिए। खर्चों में वृद्धि इस वर्ष भी रह सकती है, परन्तु वह नियन्त्रित होगी और उनके लिए धन की व्यवस्था भी स्वप्रयासों से समय पर सम्भव होगी। जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचना चाहिए। दूसरों की देखादेखी धन निवेश नहीं करना चाहिए। न तो अधिक उधार दें और न ही अधिक उधार लें। दोनों ही परिस्थितियाँ आपके फेवर में नहीं हैं। पैतृक सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों में तनाव हो सकता है। धैर्यपूर्वक इन समस्याओं को सुलझाने का प्रयत्न करना चाहिए।वर्ष 2024 और आपका कॅरिअर :
लव रिलेशनशिप की दृष्टि से यह वर्ष विगत वर्ष की तुलना में बेहतर है। रिलेशनशिप के अवसर आएँगे। पार्टनर के साथ सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। मई, 2024 से इस सम्बन्ध में ग्रह स्थितियाँ अधिक फेवर में बनी हुई हैं। उस अवधि में दाम्पत्य एवं पारिवारिक सुख में भी बेहतर परिस्थितियाँ बनेंगी।वर्ष 2024 में आपका प्रेम सम्बन्ध एवं परिवार :
मकर राशि वालों के लिए प्रोफेशन एवं कॅरिअर की दृष्टि से यह वर्ष विगत वर्ष की तुलना में अनुकूल फलप्रद है। मई, 2024 से ग्रह स्थिति अधिक फेवर की बनी हुई है, जिसका लाभ प्रोफेशन एवं कॅरिअर में विशेष रूप से मिलना चाहिए। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके प्रयासों एवं योगदान को मान्यता मिलेगी। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा उच्चाधिकारियों से बेहतर सम्बन्ध बनेंगे। जहाँ तक व्यवसाय का प्रश्न है, तो मन्दी का दौर कुछ हद तक कम होगा। बिक्री में तेजी से लाभ में भी वृद्धि होगी। कुछ सांगठनिक समस्याएँ आ सकती हैं। सप्लायरों एवं पार्टनरों के साथ समन्वय की समस्या रह सकती है। उनसे बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। वाणी एवं व्यवहार पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त अभी व्यापार विस्तार के लिए बहुत अधिक समय अनुकूल नहीं है। इस सम्बन्ध में कुछ समय इन्तजार करना बेहतर होगा।वर्ष 2024 में आपकी शिक्षा :
शिक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की दृष्टि से यह वर्ष उपलब्धिदायक रह सकता है। मई, 2024 से परिस्थितियाँ आपके फेवर में बनेंगी। कक्षा एवं परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा। यदि आप विज्ञान एवं तकनीकी कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रयासरत हैं, तो उनमें सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता परीक्षार्थियों की दृष्टि से मई, 2024 से समय फेवर का बन रहा है। अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा देनी चाहिए। चयन की सम्भावना है।वर्ष 2024 में ये करें उपाय :
इस वर्ष की गोचरीय स्थिति के अनुसार आपके लिए निम्न उपाय करना राहतकारी सिद्ध होगा ः
1. मकर राशि का रत्नशक्ति लॉकेट धारण करना चाहिए।
2. सातमुखी एवं नौमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
3. ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ तथा ‘ॐ कें केतवे नमः’ मन्त्रों का जप करना चाहिए।
4. मृत्युंजय मन्त्र ‘ॐ जूं सः’ का जप करना चाहिए।