कैसा रहेगा साल 2024 आपके लिए
आपका व्यक्तित्व
तुला राशि वाला व्यक्ति मध्यम कद एवं सामान्य देहयष्टि वाला होता है। सामान्यतः उनका रंग साफ होता है। उनका चेहरा बड़ा एवं सुन्दर होता है। वे चेहरे से शान्त एवं प्रसन्नचित्त दिखाई देते हैं। उन्नत मस्तिष्क, सुडौल नासिका, सुन्दर और गोल आँखें, भरे हुए गाल एवं सुडौल दाँत होते हैं। दाँतों के मध्य अपेक्षाकृत अधिक अन्तराल (रिक्त स्थान) होता है। उनकी गर्दन लम्बी एवं पतली होती है। आनुपातिक छाती, हाथ एवं पैर होते हैं। देखने में प्रायः युवक दिखाई देते हैं। तुला राशि का व्यक्ति न्याय, शान्ति, व्यवस्था एवं तर्क प्रिय होते हैं। सामान्यतः वे महत्त्वाकांक्षी होते हैं। वे अपेक्षाकृत अधिक आदर्शवादी भी होते हैं। सामान्यतः वे कामुक भी होते हैं। वे आशावादी, व्यवहार कुशल, हँसमुख एवं कलाप्रेमी होते हैं। सामान्यतः वे धैर्यवान् एवं सहनशील नहीं होते। इसी कारण उन्हें शीघ्र ही क्रोध आ जाता है, परन्तु कुछ समय पश्चात् ही उनका क्रोध शान्त भी हो जाता है। दिखावा करने की प्रवृत्ति भी उनमें होती है। वे भौतिक संसाधनों, वस्त्र, आभूषण इत्यादि के माध्यम से अपनी समृद्धि का प्रदर्शन करते हैं। वे उतने समृद्ध नहीं होते हैं, जितना वे दिखावा करते हैं। इसी प्रकार वे उतने बुद्धिमान्, कार्यकुशल एवं भावुक भी नहीं होते हैं, जितना कि वे दिखावा करते हैं। सामान्यतः उनमें स्वयं को श्रेष्ठतर सिद्ध करने की प्रवृत्ति होती है। ऐसा व्यक्ति स्वाभिमानी और कुछ हद तक घमण्डी भी होता है। वह अपने हित साधन में नैतिक-अनैतिक, उचित-अनुचित किसी भी उपाय का प्रयोग करने से नहीं चूकता। तुला राशि के व्यक्ति में नेतृत्व का गुण सामान्यतः पाया जाता है। वे सामान्यतः अपने अधीनस्थों से दूरी बनाकर रखते हैं। तुला राशि के व्यक्ति प्राय: अपने फायदे के बारे में ही सोचते हैं। अपनी जरूरत और चाहत के मुताबिक आपके विचारों में बदलाव आता रहता है। आप कोई भी निर्णय सीधे-सीधे लेना पंसद नहीं करते हैं। यद्यपि वे अधीनस्थों के सुझावों को ध्यान से सुनते हैं, परन्तु वे ऐसा प्रदर्शन करते हैं जैसे उन्होंने उन सुझावों पर ध्यान नहीं दिया है और स्वयं ही निर्णय लिया है। सामान्यतः ऐसे व्यक्ति लक्ष्य निर्धारित करने के उपरान्त योजना बनाकर ही कार्य करते हैं, परन्तु उनकी योजना एक रूपरेखा मात्र होती है। वे परिस्थितियों के अनुरूप उस रूपरेखा में परिवर्तन करते रहते हैं। तुला राशि के व्यक्तिों की अभिरुचि संगीत, सिनेमा, नाटक एवं अन्य ललित कलाओं में होती है। ऐसे व्यक्ति प्रकृति एवं सौन्दर्य के प्रेमी भी होते हैं।कैसा रहेगा 2024 आपके लिए
तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2024 विगत वर्ष की तुलना में अनुकूल फलप्रद रहना चाहिए। शनि का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में रहेगा, तो वहीं गुरु का गोचर अप्रैल, 2024 तक सप्तम भाव में तदुपरान्त अष्टम भाव में रहेगा। गुरु का अष्टम भाव में गोचर शुभ नहीं कहा जा सकता, जिसके चलते स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के साथ–साथ परिजनों सम्बन्धी चिन्ता भी रह सकती है। राहु–केतु का गोचर षष्ठ–द्वादश भाव में होने से राहत का अनुभव होगा। कुल–मिलाकर यह वर्ष आपके लिए सामान्यत: अच्छा रहना चाहिए।वर्ष 2024 और आपका स्वास्थ्य एवं स्वभाव :
स्वास्थ्य की दृष्टि से ग्रह–स्थिति इस वर्ष बेहतर बनी हुई है, जिसके चलते स्वास्थ्य सामान्यत: अच्छा रहेगा तथा दीर्घकालिक रोगों में राहत मिलेगी। मई, 2024 से उदर एवं पाचन तन्त्र सम्बन्धी रोगों के प्रति आप संवेदनशील होंगे। साथ ही, पहले से चली आ रही बीमारियों के प्रति भी सावधानी बरतनी चाहिए।वर्ष 2024 और आपकी वित्तीय स्थिति :
वित्तीय मामलों में यह वर्ष सामान्यत: अनुकूल बना हुआ है। धीरे–धीरे आर्थिक समस्याएँ दूर होंगी तथा आपकी अर्थव्यवस्था सुचारू हो पाएगी। अभी भी पर्सनल लोन एवं अनुत्पादक ॠणों से बचना चाहिए। साथ ही, निवेश करते समय भी सभी पहलुओं पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। निवेश के सम्बन्ध में दूसरों की देखादेखी निर्णय लेना उचित नहीं है। मई, 2024 से खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिसके चलते संचित धन का भी व्यय हो सकता है।वर्ष 2024 और आपका कॅरिअर :
प्रेम सम्बन्धों की दृष्टि से वर्ष 2024 बहुत अधिक फेवर में नहीं है। आपसी सामंजस्य में कमी देखने को मिल सकती है। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अपने पार्टनर पर दबाव नहीं डालें। उनकी इच्छाओं तथा भावनाओं का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। अनावश्यक विवाद से दूर रहना चाहिए। दाम्पत्य एवं पारिवारिक सुख में भी कमी देखने को मिल सकती है। परिजनों से बेहतर सम्बन्ध बनाए रखने का प्रयत्न करना चाहिए। अप्रैल, 2024 तक विवाह के योग बने हुए हैं। प्रयास करने पर विवाह सम्भव होगा।वर्ष 2024 में आपका प्रेम सम्बन्ध एवं परिवार :
प्रोफेशन एवं कॅरिअर की दृष्टि से यह वर्ष विगत वर्ष की भाँति व्यतीत होना चाहिए। यह अवश्य है कि कार्यस्थल पर आपको बेहतर वातावरण देखने को मिलेगा। सहकर्मियों एवं उच्चाधिकारियों से बेहतर सम्बन्ध बनेंगे तथा समन्वय की समस्या का अन्त होगा। इस वर्ष कार्य की अधिकता बनी रह सकती है। जहाँ तक व्यवसाय का प्रश्न है, तो उसमें भी बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है, परन्तु अभी भी भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है। कण्टक शनि के चलते धन की कमी का अनुभव हो सकता है तथा लक्ष्यों की प्राप्ति अपेक्षानुरूप नहीं हो पाने से निराशा हो सकती है।वर्ष 2024 में आपकी शिक्षा :
शिक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षा की दृष्टि से यह वर्ष सामान्यत: अच्छा रहना चाहिए। अप्रैल, 2024 तक इस क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। इसके बाद ग्रह–स्थिति इस सम्बन्ध में बहुत अधिक फेवर की नहीं है। यदि आप शहर, राज्य अथवा देश बदलकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस सम्बन्ध में आपको अपेक्षित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान धर्म एवं अध्यात्म से सम्बन्धित साहित्य का अध्ययन करने की प्रवृत्ति रह सकती है। जो व्यक्ति साधना करना चाहते हैं, उनके लिए इस वर्ष में न केवल अवसर प्राप्त होंगे वरन् सफलता भी मिल सकती है। मेडीटेशन के लिए ग्रह–स्थिति अनुकूल बनी हुई है। इसका लाभ उठाया जा सकता है।वर्ष 2024 में ये करें उपाय :
इस वर्ष की गोचरीय स्थिति के अनुसार आपके लिए निम्नलिखित उपाय करना समस्याओं में राहतकारी सिद्ध होगा :
1. तुला राशि का रत्नशक्ति लॉकेट धारण करना चाहिए।
2. सातमुखी एवं आठमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
3. ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ एवं ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मन्त्रों का जप करना चाहिए।
4. भगवान् गणेश, शिव एवं पार्वती की उपासना करनी चाहिए।