Cancer Monthly Horoscope

धर्म एवं अध्यात्म की ओर रह सकता है रुझान!

कर्क राशि वालों के लिए फरवरी माह उतार–चढ़ावपूर्ण रह सकता है। इस माह कुछेक क्षेत्रों में नई चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। हालाँकि आप उनका समाधान अपनी समझबूझ के साथ कर पाने में सफल होंगे। इस माह आपका झुकाव धर्म एवं अध्यात्म की ओर अधिक रह सकता है। माह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध की तुलना में बेहतर है।

स्वास्थ्य :

स्वास्थ्य की दृष्टि से ध्यान रखने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों के साथ-साथ पहले से चली आ रही समस्याओं में भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। खानपान एवं दिनचर्या का ध्यान रखें। इस सम्बन्ध में लापरवाही उचित नहीं है।

प्रेम सम्बन्ध एवं पारिवारिक सुख :

प्रेम सम्बन्ध एवं पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह माह मध्यम फल प्रदान करने वाला बन रहा है। रिलेशनशिप में आपसी मतभेद रहने से कुछ तनाव हो सकता है, परन्तु वह अस्थायी होगा। कुछ समय के उपरान्त उसमें राहत मिलेगी। इस अवधि में रूठने–मनाने के प्रयास भी बहुत अधिक सफल नहीं होंगे। पारिवारिक मामलों में भी परिस्थितियाँ आपके पक्ष में नहीं हैं। आपसी विवादों के चलते परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। वाणी एवं व्यवहार पर संयम की आवश्यकता है।

वित्तीय स्थिति :

वित्तीय दृष्टि से यह माह सामान्य रूप से व्यतीत होना चाहिए। इस माह शेयर आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है, परन्तु इस सम्बन्ध में बहुत अधिक फेवरेबल परिस्थितियाँ नहीं हैं। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि इस माह जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचना चाहिए और अच्छे समय का इन्तजार करना चाहिए। माह के उत्तरार्ध में खर्चों में वृद्धि के चलते भी आपकी वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है।

प्रोफेशन :

कॅरिअर एवं प्रोफेशन की दृष्टि से इस माह विशेष परिवर्तन दिखाई नहीं दे रहा है। हालाँकि कार्यालय में परिस्थितियाँ कुछ बदली हुई प्रतीत होंगी। नौकरी में ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं। अपने नियत कार्यों, दायित्वों एवं लक्ष्यों को समय रहते पूरा करने का प्रयत्न करें अन्यथा आपको परेशानी का अनुभव हो सकता है। व्यवसाय में भी परिस्थितियाँ फेवर की नहीं हैं। सरकारी नियमों एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने से बचना चाहिए।

उपाय :

इस माह ‘ॐ घृणिः सूर्याय नमः’ तथा ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मन्त्रों का अधिकाधिक जप करना चाहिए।

सावधानी रखने योग्य तारीखें :

फरवरी माह की 1, 2, 3, 10, 11, 19, 20, 29 तारीखें विशेष सावधानी रखने योग्य हैं।
Back to blog

Consult with an Astrologer for more personalised detailed predictions.

Jyotish Sagar is providing astrology consultations personal sessions can be scheduled with our chief consultant PT. AVNISH PANDEY to take dynamic and efficient consultations and solve your problems astrologically. Pt. Pandey has vast knowledge and hues experience of astrology. He started his practice in year 1986 and has read over 1.25 lac horoscopes. Pt. Pandey is the Editor in Chief of ‘Jyotish Sagar’ a popular astrology monthly magazine, started in March 1997. He has written 17 books and over 500 articles in various branches of astrology.

Book Now