Pisces Yearly Horoscope

कैसा रहेगा साल 2024 आपके लिए

आपका व्यक्तित्व

मीन राशि में उत्पन्न व्यक्ति मध्यम कद एवं स्थूल शरीर वाले होते हैं। उनका वर्ण सामान्यतः साँवला होता है। उनका चेहरा भरा हुआ होता है। उन्नत एवं विस्तृत मस्तक, चपटी एवं मोटी नाक तथा मीनाकृति की आँखें उनके चेहरे को आकर्षक बनाती हैं। सामान्यतः वे आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होेते हैं। आप हमेशा अपेक्षा करते हैं कि दूसरे आपके विचारों को सम्मान दें। आप महत्वाकांक्षी होते हैं और अपने जीवन में कुछ न कुछ हासिल करना चाहते हैं। आप सहायक, दयालु और खर्चीले होते हैं लेकिन बहुत सोच-समझकर पैसे खर्च करते हैं। मीन राशि में उत्पन्न व्यक्ति हठी, धार्मिक, ईश्वर से डरने वाला, ग्रहणशील, संयमी, परम्परावादी, गम्भीर एवं न्यायप्रिय होते हैं। वे परम्पराओं का अत्यधिक आदर करते हैं और उनका पालन करने का भरसक प्रयास करते हैं। परम्पराओं के पालन करने के कारण सामान्यतः उन्हें दकियानूसी माना जाता है, परन्तु वे इसे दुष्प्रचार ही मानते हैं। परम्पराओं का पालन करने में वे स्वयं को धर्म एवं संस्कृति का रक्षक मानते हैं। सामान्यतः वे ईश्वर से डरने वाले होते हैं। इसी कारण वे धार्मिक परम्पराओं एवं प्रथाओं का भी यथाशक्ति पालन करते हैं। मीन राशि वाला व्यक्ति सामान्यतः भीरू एवं जिद्दी प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे व्यक्ति दूसरों पर अधिकार जताने वाला और महत्त्वाकांक्षी होता है। ऐसे व्यक्तियों में प्राय: आत्मविश्वास की कमी होती है। विपरीत परिस्थितियों में ये शीघ्र ही घबरा जाते हैं। इसी कारण वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल भी नहीं हो पाते और भटक जाते हैं। वे सामान्यतः गम्भीर एवं योजनाबद्ध रूप से कार्य करने वाले होते हैं, परन्तु मार्ग में आने वाली बाधाओं से विचलित भी जाते हैं और योजनाओं में परिवर्तन करने के स्थान पर लक्ष्यों में परिवर्तन करने का सोचने लगते हैं। ऐसा व्यक्ति सामान्यतः धार्मिक प्रवृत्ति वाला होता है। ऐसे व्यक्तियों की धर्मग्रन्थों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। साथ ही ऐसे व्यक्तियों की इतिहास, पुरातत्त्व आदि में भी अभिरुचि होती है। वे इतिहास एवं पुरातत्त्व सम्बन्धी पुस्तकों को पढ़ने में भी अभिरुचि रखते हैं। वे ऐतिहासिक स्थलों एवं संग्रहालयों की यात्रा करने के शौकीन होते हैं। ऐसे व्यक्ति तीर्थयात्रा भी बहुत अधिक करते हैं। वे सामान्यतः उदार, दयालु, न्यायप्रिय एवं सत्यवादी होते हैं। उनमें विनम्रता का भी गुण होता है। वे दूसरों का सम्मान करने में तत्पर रहते हैं। वे सत्संग के लिए उत्सुक रहते हैं।

कैसा रहेगा 2024 आपके लिए

मीन राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्यत: विगत वर्ष की भाँति व्यतीत होने की सम्भावना है। जहाँ तक प्रमुख ग्रहों के गोचर का प्रश्न है, तो शनि आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर करता हुआ साढ़ेसाती का प्रभाव उत्पन्न करेगा, जिसके चलते स्वास्थ्य, पारस्परिक रिश्ते एवं वित्तीय स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका रहेगी। द्वितीय भाव में गुरु का गोचर शुभ फलप्रद है। शनि एवं राहु के विपरीत फलों के दुष्प्रभावों का काफी हद तक निराकरण सम्भव होगा। मई, 2024 से गुरु का गोचर तृतीय भाव में होगा, जो शुभ नहीं कहा जा सकता। इसलिए महत्त्वपूर्ण कार्यों को अप्रैल, 2024 तक पूर्ण करने का प्रयत्न करना चाहिए। राहु–केतु लग्न और सप्तम भाव में स्थित होकर स्वास्थ्य, रिश्ते एवं स्वभाव पर विपरीत प्रभाव उत्पन्न करने वाले बन रहे हैं। दाम्पत्य एवं पारिवारिक सुख में कमी का अनुभव होगा। अनावश्यक विवाद–चिन्ता होने की आशंका बनी हुई है। अज्ञात भय परेशान कर सकता है।

वर्ष 2024 और आपका स्वास्थ्य एवं स्वभाव :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कुछ हद तक सावधानी रखने योग्य है। स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों में लापरवाही उचित नहीं है। खानपान एवं दिनचर्या को व्यवस्थित करने का प्रयास करें। इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। दीर्घकालिक रोगों में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों में सैकण्ड ऑपिनियन लेना उचित रहेगा, क्योंकि गलत इलाज की भी आशंका बनी हुई है।

वर्ष 2024 और आपकी वित्तीय स्थिति :

वित्तीय दृष्टि से समय तुलनात्मक रूप से बेहतर है। यद्यपि लग्न में राहु और द्वादश भाव में शनि खर्चों में वृद्धिकारक है तथा आर्थिक चिन्ता का द्योतक है, परन्तु द्वितीय भावस्थ गुरु के चलते रात का अनुभव होगा। मई, 2024 से गुुरु का वृषभ राशि में गमन आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने वाला बन सकता है। इस वर्ष भी खर्चों में वृद्धि के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है।

वर्ष 2024 और आपका कॅरिअर :

लव रिलेशनशिप की दृष्टि से यह वर्ष कुछ हद तक बेहतर बना हुआ है। अप्रैल, 2024 तक रिलेशनशिप में घनिष्ठता के योग बन रहे हैं। आपके जीवन में किसी का आगमन हो सकता है और पहले के सम्बन्धों में भी सुधार देखने को मिलेगा। मई, 2024 से सम्बन्धों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विवाह योग्य युवक–युवतियों के लिए अप्रैल, 2024 तक का समय मनोकामना पूर्तिकारक बना हुआ है। जहाँ तक पारिवारिक सुख का प्रश्न है, तो परिजनों के साथ सामंजस्य बनाए रखने का प्रयत्न करना चाहिए। गलतफहमियाँ उत्पन्न न हों, इसका प्रयास करें।

वर्ष 2024 में आपका प्रेम सम्बन्ध एवं परिवार :

प्रोफेशन की दृष्टि से यह वर्ष मिश्रित फलदायक बना हुआ है। इस वर्ष कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। उसके साथ ही अप्रैल, 2024 तक कुछ अवसराें की भी प्राप्ति सम्भव है। नौकरी में कार्य की अधिकता एवं अन्य समस्याओं के चलते तनाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यालय में सहकर्मियों से अच्छे सम्बन्ध बनाए रखने का प्रयत्न करना चाहिए। बिजनेस में गलत निर्णय होने की आशंका बन रही है। इसके साथ ही इंटरनेट के माध्यम से व्यवसाय विस्तार की योजना भी बन सकती है। अधिक उधार देने से बचना चाहिए।

वर्ष 2024 में आपकी शिक्षा :

शिक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षा की दृष्टि से भी यह वर्ष उत्तरार्ध की तुलना में पूर्वार्ध में बेहतर है। अप्रैल, 2024 तक भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके चलते कक्षा एवं परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। उसके बाद ग्रह स्थिति बहुत फेवर की नहीं है। मानसिक एकाग्रता की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मानसिक विचलन के चलते अध्ययन प्रभावित हो सकता है। प्रतियोगिता परीक्षाओं की दृष्टि से वर्ष का पूर्वार्ध बेहतर फलप्रद है। बाद में अधिक प्रयासों की आवश्यकता रहेगी।

वर्ष 2024 में ये करें उपाय :

उपायः इस वर्ष आपके लिए निम्न उपाय करना राहतकारी होगा ः

1. मीन राशि का रत्नशक्ति लॉकेट धारण करना चाहिए।

2. सात एवं आठमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

3. भगवान् शिव एवं हनूमान जी की पूजा-उपासना करनी चाहिए।

4. माता-पिता के चरण स्पर्श करें।

Back to blog

Consult with an Astrologer for more personalised detailed predictions.

Jyotish Sagar is providing astrology consultations personal sessions can be scheduled with our chief consultant PT. AVNISH PANDEY to take dynamic and efficient consultations and solve your problems astrologically. Pt. Pandey has vast knowledge and hues experience of astrology. He started his practice in year 1986 and has read over 1.25 lac horoscopes. Pt. Pandey is the Editor in Chief of ‘Jyotish Sagar’ a popular astrology monthly magazine, started in March 1997. He has written 17 books and over 500 articles in various branches of astrology.

Book Now