Sagittarius Yearly Horoscope

कैसा रहेगा साल 2024 आपके लिए

आपका व्यक्तित्व

धनु राशि वाला व्यक्ति सामान्य कद एवं स्थूल शरीर वाला होता है। वह पीलापन लिए हुए गौरवर्ण का होता है। उसका चेहरा भारी एवं चौड़ा होता है। उन्नत मस्तक, बड़े कान तथा उन्नत नासिका होती है। दाँत सुन्दर एवं सुडौल होते हैं। आँखें सामान्य आकार की एवं बादामी होती हैं। गाल पुष्ट होते हैं। बाल कुछ भूरापन लिए हुए होते हैं। गर्दन लम्बी, परन्तु मोटी होती है। वक्षस्थल माँसल होता है। बाहें एवं पैर आनुपातिक होते हैं। कटिप्रदेश स्थूल होता है। सामान्यतः ऐसे व्यक्ति देखने में सुन्दर होते हैं। धनु राशि वाला व्यक्ति विद्वान्, बुद्धिमान्, उदार, न्यायप्रिय, विनम्र एवं सात्विक प्रकृति का होता है। वह सत्यवादी होता है। उसमें त्याग, सहिष्णुता एवं सहनशीलता जैसे गुण भी पाए जाते हैं। वह धैर्यवान् एवं संतोषी होता है। भौतिक संसाधनों की प्राप्ति के स्थान पर वह आत्मिक शुद्धि पर बल देता है। सामान्यतः वह बहुत स्वार्थी या लालची नहीं होता। वह प्रायः क्रुद्ध नहीं होता, परन्तु जब क्रुद्ध होता है, तब चरम पर होता है। ऐसे व्यक्ति का क्रोध शीघ्र समाप्त भी नहीं होता। धनु राशि वाला व्यक्ति उद्यमी, उत्साही एवं हँसमुख स्वभाव वाला होता है। वह कार्य करने में सतत रूप से प्रयत्नशील होता है। लक्ष्य निर्धारित करने के पश्चात् वह उसकी प्राप्ति के लिए प्रयास करता है। वह लक्ष्य एवं साधन दोनों के ही उचित-अनुचित पर विचार करते हुए कार्य करता है। ऐसा व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी अपना उत्साह बनाए रखता है। सामान्यतः वह परिस्थितियाँ अपने अनुकूल नहीं कर पाने पर भी विचलित नहीं होता, वरन् दृढ़ प्रतिज्ञ होकर अपने उचित एवं नैतिक साधनों से लक्ष्य प्राप्ति का प्रयास करता है। ऐसे व्यक्ति प्रायः प्रसन्नचित रहते हैं। उनके चेहरे पर प्रायः मुस्कान रहती है। धनु राशि वाले व्यक्ति परम्परावादी एवं आदर्शवादी होते हैं। वे अपनी संस्कृति, धर्म आदि का मोह नहीं छोड़ते और उनका पालन करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। वे ईश्वरवादी होते हैं और धर्माचरण करने के लिए उद्यत रहते हैं। सामान्यतः वे ईमानदार एवं निष्कपट होते हैं। ईर्ष्या का भाव उनमें नहीं होता। कामुकता पर उनका नियंत्रण होता है। वे सामान्यतः दूरदर्शी होते हैं। ऐसे व्यक्ति अध्ययनशील एवं चिन्तनशील होते हैं। दूसरों का सहयोग करना उनकी प्रवृत्ति होती है। वे लोकतांत्रिक शैली के होते हैं। वे अच्छे परामर्शक भी होते हैं। यही कारण है कि वे उच्च पदस्थ अधिकारियों के निकट होते हैं।

कैसा रहेगा 2024 आपके लिए

धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्यत: अच्छा बना हुआ है। इस वर्ष ग्रह स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है, जिसका लाभ प्राय: सभी क्षेत्रों में मिलेगा। आपकी राशि से तृतीय भाव में शनि का अपनी ही राशि में गोचर कॅरिअर एवं प्रोफेशन की दृष्टि से आपके पक्ष में परिस्थितियाँ बनाने में सहायक है, तो वहीं पंचम भाव में गुरु का गोचर शिक्षा, प्रतियोगिता परीक्षा, परिवार, प्रेम सम्बन्ध एवं वित्तीय मामलों में लाभकारी है। मई, 2024 से गुरु का षष्ठ भाव में वृषभ राशि में गोचर इन फलों में कुछ कमी का अनुभव करवा सकता है। फिर भी वह बहुत अधिक बाधक नहीं बनेगा। चतुर्थ–दशम में राहु–केतु का गोचर शुभाशुभ फलप्रद है। स्वास्थ्य एवं रिश्तों के सम्बन्ध में अवश्य कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु नौकरी एवं राजनीति के क्षेत्र में यह गोचरीय स्थिति सहायक बन रही है।

वर्ष 2024 और आपका स्वास्थ्य एवं स्वभाव :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्यत: फेवरेवल बना रहेगा। वर्ष के आरम्भ में पंचम भाव पर गुरु स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों में सहायक बना हुआ है। मई, 2024 से परिस्थितियाँ कुछ विपरीत हो सकती हैं। छाती, हृदय रोग एवं उदर सम्बन्धी रोगों के प्रति आप संवेदनशील रहेंगे। यदि इस वर्ष आपकी षष्ठ, अष्टम अथवा द्वादश भावों से सम्बन्धित दशाएँ चल रही हैं, तो अधिक सावधानी की आवश्यकता रहेगी।

वर्ष 2024 और आपकी वित्तीय स्थिति :

वित्तीय दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहतर रहना चाहिए। विगत कुछ समय से चली आ रही समस्याओं में राहत मिलेगी, तो वहीं आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। प्रॉपर्टी सम्बन्धी विवाद होने की आशंका बनी हुई है। यदि प्रॉपर्टी में लेनदेन कर रहे हैं, तो सावधानी रखनी चाहिए। समय–समय पर अपनी प्रॉपर्टी की देखरेख भी करते रहना चाहिए।

वर्ष 2024 और आपका कॅरिअर :

लव रिलेशनशिप की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल फलदायक है। इस वर्ष लव रिलेशनशिप होने के योग बन रहे हैं। यदि आप रिलेशनशिप को विवाह में बदलना चाहते हैं, तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल है। अप्रैल, 2024 तक इस सम्बन्ध में प्रयास किए जा सकते हैं। विवाह की प्रतीक्षारत युवक–युवतियों के लिए भी शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। इस वर्ष उनके विवाह के योग बन रहे हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। परिजनों के साथ सामंजस्य की समस्या रह सकती है। अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए।

वर्ष 2024 में आपका प्रेम सम्बन्ध एवं परिवार :

प्रोफेशन एवं कॅरिअर की दृष्टि से यह वर्ष विगत वर्ष की तुलना में बेहतर प्रतीत हो रहा है। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी तथा बदलाव की भी सम्भावना दिखाई दे रही है। कार्यालय में सामंजस्य की समस्या रह सकती है, परन्तु आप उसे अपने तरीके से सुलझा पाने में सफल होंगे। व्यवसाय में वर्ष 2024 की ग्रह स्थिति सहायक बनी हुई है। बिक्री में तेजी देखने को मिलेगी तथा निवेश के अवसर भी प्राप्त होंगे। कतिपय सांगठनिक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। उनको धैर्यपूर्वक सुलझाने की आवश्यकता है। विज्ञान, तकनीकी एवं राजनीतिक क्षेत्र में भाग्य आजमा रहे व्यक्तियों को अपेक्षित सफलता के योग बन रहे हैं।

वर्ष 2024 में आपकी शिक्षा :

शिक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षा की दृष्टि से यह वर्ष उपलब्धिकारक रह सकता है। अप्रैल, 2024 तक परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। भाग्य आपका साथ देगा। परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकती है। प्रवेश परीक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षा की दृष्टि से भी समय अनुकूल बना हुआ है। अप्रैल, 2024 तक होने वाली परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन बेहतर रहना चाहिए। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की भी सम्भावना है।

वर्ष 2024 में ये करें उपाय :

इस वर्ष की गोचरीय स्थिति के अनुसार आपके लिए निम्न उपाय करना राहतकारी सिद्ध होगा :

1. धनु राशि का रत्नशक्ति लॉकेट धारण करना चाहिए।

2. आठमुखी रुद्राक्ष धारण करें।

3. ‘ॐ रां राहवे नमः’ मन्त्र का जप करना चाहिए।

4. भगवान् शिव एवं हनूमान् जी की उपासना करें।

Back to blog

Consult with an Astrologer for more personalised detailed predictions.

Jyotish Sagar is providing astrology consultations personal sessions can be scheduled with our chief consultant PT. AVNISH PANDEY to take dynamic and efficient consultations and solve your problems astrologically. Pt. Pandey has vast knowledge and hues experience of astrology. He started his practice in year 1986 and has read over 1.25 lac horoscopes. Pt. Pandey is the Editor in Chief of ‘Jyotish Sagar’ a popular astrology monthly magazine, started in March 1997. He has written 17 books and over 500 articles in various branches of astrology.

Book Now