कैसा रहेगा साल 2024 आपके लिए
आपका व्यक्तित्व
वृषभ राशि में उत्पन्न व्यक्ति दृढ़ निश्चयी एवं आत्मविश्वासी होते हैं। सामान्यतः वे नेतृत्व करने के स्थान पर अनुयायी बनना ही पसन्द करते हैं, परन्तु जब उन्हें नेतृत्व के अवसर प्राप्त होते हैं, तो वे सामान्य से अच्छे नेता सिद्ध होते हैं। उनकी चापलूस पसन्दगी, उन्हें श्रेष्ठ नेता बनने से रोकती है। इसके अतिरिक्त वे पूर्वाग्रही एवं जिद्दी भी होते हैं। इसके कारण वे श्रेष्ठ नेतृत्व प्रदान नहीं कर पाते। उनके विचार पूर्व धारणाओं पर आधारित होते हैं। वे सामान्यतः अपने मस्तिष्क में किसी व्यक्ति के कार्यकलाप को रोल मॉडल बनाकर चलते हैं और उसी का अनुकरण करते हैं। ऐसे व्यक्ति सामान्यतः तर्कशील नहीं होते। वह दूसरों के तर्कपूर्ण विचारों को स्वीकार करने में भी हिचकिचाता है, परन्तु चापलूसी के कारण मुँह लगे व्यक्ति के सुझावों को वे आसानी से मान लेते हैं। कई बार उनके निर्णय अविवेकपूर्ण होते हैं। वृषभ राशि के व्यक्ति सहिष्णु एवं सहनशील होते हैं। उनमें धैर्य कूट-कूटकर भरा होता है। वे अधिकारप्रिय, शान्तिप्रिय, सहिष्णु, दयालु, सदाशय, विद्या-विवाद में चतुर, भाग्यशाली एवं कामुक होते हैं। वे विचारशील एवं शान्त प्रकृति के होते हैं। उतावलेपन से वे कोई भी कार्य नहीं करते। उनका जीवन शान्तिमय होता है। परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को परिवर्तित करने का भी प्रयत्न करते हैं। इस कारण ऐसे व्यक्ति सभी स्थानों पर एवं सभी माहौल में रहने की दृष्टि से शीघ्र ही अभ्यस्त हो जाते हैं। ऐसे व्यक्तिों के लिए कार्यालय का वातावरण परेशानी उत्पन्न नहीं करता। वृषभ राशि का व्यक्ति मेष राशि की तुलना में स्पष्टवादी नहीं होता। वे अपने हितों के अनुरूप ही बात करने के पक्षधर होते हैं। इसी कारण वे दूसरों के विचारों का भी ध्यान रखते हैं। ऐसा व्यक्ति सामान्यतः क्रोधी नहीं होता। विपरीत परिस्थितियों को भी वह सहन करने वाला होता है, परन्तु जिद्दी अवश्य होता है। वृषभ राशि का व्यक्ति योजना बनाकर कार्य करता है, परन्तु उसकी योजना परिवर्तनशील होती है। वह परिस्थितियों को देखकर उसमें परिवर्तन कर लेता है। वह शीघ्र ही कार्य समाप्त नहीं करता, वरन् एक नियमित गति से कार्य करते हुए आगे बढ़ता है। शीघ्रता एवं चपलता का उसमें अभाव होता है, परन्तु उसे आलसी भी नहीं कहा जा सकता है। यही कारण है कि उनके कार्य करने की गति मंथर तो होती है, परन्तु नियमित रहती है। वृषभ राशि का व्यक्ति आमोद-प्रमोद का शौकीन होता है। वह आकर्षक बनने का प्रयत्न करता है। वह अच्छे वस्त्र, आभूषण, सुगन्धित द्रव्य इत्यादि का प्रयोग करने वाला होता है। अध्ययन, अध्यापन, लेखन, पर्यटन, संगीत एवं कला में उसकी विशेष रुचि होती है। ऐसा व्यक्ति प्रायः हँसमुख स्वभाव का होता है।कैसा रहेगा 2024 आपके लिए
वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष विगत वर्ष की तुलना में बेहतर फलप्रद रहना चाहिए। सम्पूर्ण वर्ष शनि का गोचर जन्मराशि से दशम भाव में रहेगा, जो कि िवगत गोचरावधि की तुलना में बेहतर फल देने वाला कहा जा सकता है। प्रोफेशन में शुभफलों की प्राप्ति होगी तथा नौकरी में बेहतर सफलता मिलेगी। गुरु का गोचर मई, 2024 से लग्न में है, जो कि विगत गोचरावधि की तुलना में बेहतर फलदायक रहना चाहिए। स्वास्थ्य आदि मामलों में इसके बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। खर्चों पर नियन्त्रण होगा तथा आय में वृद्धि के नए अवसर आएँगे। जहाँ तक राहु-केतु का प्रश्न है, तो वे जन्मराशि से क्रमश: एकादश एवं पंचम भाव में स्थित होकर तुलनात्मक रूप से बेहतर फल प्रदान करने वाले होंगे। आय में उतार-चढ़ाव तथा पारिवारिक समस्याएँ रह सकती हैं, परन्तु कॅरिअर में उन्नति, शेयर मार्केट से लाभ एवं नवीन अवसरों की प्राप्ति की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल फलदायक रहेगा।वर्ष 2024 और आपका स्वास्थ्य एवं स्वभाव :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्यत: अनुकूल फलदायक रहेगा। विगत वर्ष में जो स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ बन रही थीं, वे इस वर्ष काफी हद तक नियन्त्रित रहेंगी और स्वास्थ्य सामान्यत: अच्छा बना रहेगा। मई, 2024 से ग्रहस्थिति और भी बेहतर हो रही है, जिसका शुभ प्रभाव स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों पर भी पड़ेगा। स्वभाव में विनम्रता आएगी और दूसरों का सहयोग करने की प्रवृत्ति रहेगी। साहित्य एवं धार्मिक पुस्तकें पढ़ने की अभिरुचि रहेगी। मानसिक एकाग्रता एवं शान्ति में वृद्धि होगी।वर्ष 2024 और आपकी वित्तीय स्थिति :
वित्तीय मामलों में यह वर्ष अनुकूल फलप्रद रहना चाहिए। इस वर्ष आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आय में वृद्धि के अवसर आएँगे तथा खर्चों पर भी नियन्त्रण सम्भव होगा। अप्रैल के बाद आय एवं वित्तीय मामलों में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ मिल सकता है। हालाँकि जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचना चाहिए।वर्ष 2024 और आपका कॅरिअर :
रिलेशनशिप के मामलों में यह वर्ष विगत वर्ष की भाँति फलप्रद रहना चाहिए। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल फलप्रद है। विवाह योग्य व्यक्तियों का विवाह सम्भव है, तो वहीं सन्तान के लिए प्रतीक्षारत व्यक्तियों की मनोकामना की पूर्ति होगी। अप्रैल के बाद इस सम्बन्ध में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। इसके साथ ही घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन सम्भव है।वर्ष 2024 में आपका प्रेम सम्बन्ध एवं परिवार :
कॅरिअर की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल फलदायक रहना चाहिए। अप्रैल, 2024 के बाद नौकरी में पदोन्नति, वेतन वृद्धि अथवा किसी महत्त्वपूर्ण पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई अटका हुआ कार्य भी पूर्ण हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह वर्ष उन्नतिकारक है। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चली आ रही मंदी दूर होगी और विस्तार के अवसर आएँगे। इंटरनेट अथवा डिजीटल मार्केटिंग पर भी विचार हो सकता है।वर्ष 2024 में आपकी शिक्षा :
शिक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षा की दृष्टि से यह वर्ष सामान्यत: अनुकूल फलदायक है। वर्ष के उत्तरार्ध में शिक्षा क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। अध्यापकों एवं मित्रों से सहायता प्राप्त होगी तथा कक्षा एवं परीक्षा में आपका प्रदर्शन विगत वर्ष की तुलना में बेहतर रहना चाहिए। प्रतियोगिता परीक्षार्थियों के लिए भी यह वर्ष शुभ समाचार लेकर आया है। अप्रैल माह के बाद होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में उनका प्रदर्शन बेहतर रहेगा।वर्ष 2024 में ये करें उपाय :
गोचरीय ग्रहों की अशुभता दूर करने के लिए निम्नलिखित उपाय करना उचित रहेगा :1. शनि रत्न नीलम धारण करना चाहिए।
2. आठमुखी एवं दसमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
3. ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ तथा ‘ॐ रां राहवे नमः’ मन्त्र का जप करना चाहिए।
4. भगवान् शिव एवं माता दुर्गा की पूजा-उपासना करनी चाहिए।