14 नवम्बर, 2023
गोवर्धन पूजा
कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पर्व मनाया जाता है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है यह पर्व गौपालन के संवर्द्धन के लिए है। इस दिन भगवान् श्रीकृष्ण, गाय और बैलों का पूजन करना चाहिए। सायंकाल में गोबर से गोवर्धन की लेटी हुई प्रतिमा का निर्माण किया जाता है और उसका पूजन किया जाता है। पूजन में निम्नलिखित मन्त्र का जप करें :
गोवर्धन धराधार गोकुलत्राणकारक।
विष्णुवाहकृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रदो भव।।
अर्थात् पृथ्वी को धारण करने वाले गोवर्धन आप गोकुल के रक्षक हैं। भगवान् श्रीकृष्ण ने आपको अपनी भुजाओं पर उठाया था, आप मुझे करोड़ों गौएँ प्रदान करें।