19 DECEMBER 2023
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन राहतकारी प्रतीत हो रहा है। अब ग्रहस्थिति अनुकूल है, जिसके चलते आपका आत्मविश्वास बढा-चढा रहेगा तथा परिश्रम करने की प्रवृत्ति भी रहेगी। पेंडिंग पड़े कार्यों में भी प्रगति सम्भव होगी। दूसरों से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति सम्भव होगी। वित्तीय मामलों में अनुकूलता आएगी। खर्चों में कमी होगी तथा अटके हुए भुगतान की प्राप्ति की सम्भावना बढेगी। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। आपसी सौहार्द एवं सामंजस्य में वृद्धि होगी। आगामी दिनों में किसी यात्रा अथवा घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आपके लिए Jyotish Sagar की सलाह है - "अपने आध्यात्मिक गुरु का दर्शन करना चाहिए।' आज के लिए क्रीम कलर उपयुक्त है। मध्याह्न 12:00 से 1:00 के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल फलप्रद है।

FINANCE:

वित्तीय मामलों में आज का दिन राहतकारी प्रतीत हो रहा है। अब ग्रहस्थिति अनुकूल है, जिसके चलते आपका आत्मविश्वास बढा-चढा रहेगा तथा परिश्रम करने की प्रवृत्ति भी रहेगी। पेंडिंग पड़े कार्यों में भी प्रगति सम्भव होगी। वित्तीय मामलों में अनुकूलता आएगी। खर्चों में कमी होगी तथा अटके हुए भुगतान की प्राप्ति की सम्भावना बढेगी। स्थायी सम्पत्ति से संबंधित मामलों में अनुकूलता दिखाई देगी।

CAREER:

कॅरिअर से संबंधित मामलों में आज का दिन राहतकारी रहना चाहिए। आज तनाव एवं निराशा दूर होगी तथा काम में मन लगने लगेगा। भाग्य का भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने लगेगा, जिससे दूसरों से अपेक्षित सहयोग की भी प्राप्ति होगी। आज कार्यालय में बेहतर परिस्थितियाँ बन रही हैं। बॉस आपके कार्यों से प्रभावित हो सकते है, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में देखने को मिलेगा। बॉस के किसी प्रोजेक्ट में भी आपकी भागीदारी हो सकती है। बिजनेस में नई मशीन आदि लेने की योजना बन सकती है। बिजनस नई पार्टी से ऑर्डर मिलने की सम्भावना है। प्रोफेशनल्स के लिए आज का दिन उपलब्धिकारक रह सकता है।

LOVE AND RELATIONSHIP:

प्यार एवं रिश्तों के मामलों में आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से व्यतीत होना चाहिए। प्रेमीजन से बेहतर रेस्पोंस प्राप्त न होने से आपको कुछ िखन्नता एवं झुंझलाट का अनुभव हो सकता है। ग्रहस्थिति आज आपके फेवर की नहीं है, इसलिए प्रेमीजन की भावनाओं को आहत न होने दें। अपनी वाणी एवं व्यवहार पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, जिससे मन कुछ निराश हो सकता है। परेशान न हों, शाम तक समय अनुकूल होगा। विवादों से फिर भी बचना चाहिए। दूसरों का आदर करना चाहिए।

FAMILY:

किसी परिजन के सम्बन्ध में शुभ समाचारों की प्राप्ति की सम्भावना है, जिससे आपको गर्व का अनुभव होगा। इन दिनों पारिवारिक मामलों में व्यस्तता रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य की समस्या का कोई न कोई रास्ता निकलेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार के सदस्यों की भावनाओं का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आपको क्रोध एवं जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए।

HEALTH:

स्वास्थ्य प्राय: आज अच्छा रहना चाहिए। आज आपमें उत्साह एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव होगा। साथ ही आगे बढकर कार्य करने की प्रवृत्ति रहेगी। आज उदर एवं गैस संबंधी रोग होने की आशंका बन रही है। इसलिए आज खाने-पीने में लापरवाही न बरतें। जंकफूड एवं बाहर के खाने से बचना चाहिए।
Back to blog

Consult with an Astrologer for more personalised detailed predictions.

Jyotish Sagar is providing astrology consultations personal sessions can be scheduled with our chief consultant PT. AVNISH PANDEY to take dynamic and efficient consultations and solve your problems astrologically. Pt. Pandey has vast knowledge and hues experience of astrology. He started his practice in year 1986 and has read over 1.25 lac horoscopes. Pt. Pandey is the Editor in Chief of ‘Jyotish Sagar’ a popular astrology monthly magazine, started in March 1997. He has written 17 books and over 500 articles in various branches of astrology.

Book Now