19 DECEMBER 2023
धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अपेक्षानुरूप न रहने की सम्भावना है। आज ग्रहस्थिति आपके फेवर में नहीं है, जिसके चलते कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप प्रतिफलों की प्राप्ति न होने से निराशा का अनुभव होगा। लोगों से अपेक्षानुरूप रेस्पोंस की प्राप्ति न होने से भी आप परेशान हो सकते हैं,परन्तु इस सम्बन्ध में अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। दो दिन बाद ग्रहस्थिति अनुकूल हो रही है, जिसके प्रभाव से ये समस्याएँ स्वत: ही सुलझ सकती हैं। यह अवश्य है कि इन दिनों प्राय: सभी क्षेत्रों में सतर्कता रखने की आवश्यकता है। परिजनों की आवश्यकताओं एवं इच्छाओं का ध्यान रखना चाहिए। घर और बाहर अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए। सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों में अतिरिक्त सतर्कता रखनी चाहिए। आज आपके लिए Jyotish Sagar की सलाह है - "अपने काम से काम रखें तथा दूसरों के कामों में हस्तक्षेप न करें।' आज के लिए लाइट येलो रंग उपयुक्त है। मध्याह्न 12:00 से 01:00 बजे का समय आपके लिए अनुकूल फलप्रद है।

FINANCE:

वित्तीय मामलों में आज का दिन मनमाफिक नहीं रहने की सम्भावना दिखाई दे रही है। आज ग्रहस्थिति के अनुकूल नहीं होने से परिश्रम एवं प्रयासों के अनुरूप प्रतिफलों की प्राप्ति नहीं होगी। आज किसी आकस्मिक मामले में व्यस्तता रह सकती है, जिसके फलस्वरूप आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। आज खर्चों में वृद्धि देखी जा सकती है। कुछ खर्चे ऐसे भी हो सकते हैं, जो आकस्मिक या अनप्लांड हो सकते हैं, जिसके चलते आपकी घरेलू अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इन दिनों जोखिमपूर्ण धननिवेश, उधार देने अथवा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सावधानी रखें।

CAREER:

कॅिरअर एवं प्रोफेशन के मामले में आज का दिन मनमाफिक न रहने की सम्भावना है। ग्रहस्थिति के अनुकूल नहीं होने से परिश्रम एवं प्रयासों के अनुरूप प्रतिफलों की प्राप्ति नहीं होगी। आज नियत कार्यों के स्थान पर किसी अन्य कार्य में व्यस्तता हो सकती है, जिससे आपके कारोबारी मामले भी प्रभावित हो सकते हैं। लोगों से अपेक्षानुरूप रेस्पोंस की प्राप्ति न होने से निराशा हो सकती है। बॉस के मूड को देखकर ही उनसे बात करना उचित रहेगा। अपने उत्तरदायित्वों के प्रति गम्भीर रहना चाहिए। इस सम्बन्ध में लापरवाही उचित नहीं है।

LOVE AND RELATIONSHIP:

प्रेम सम्बन्धों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। वाणी एवं व्यवहार पर नियन्त्रण रखना चाहिए। आपके कारण प्रेमीजन की भावनाएँ आहत न हो, इसका प्रयास करना चाहिए। अनावश्यक विवाद से दूर रहने का प्रयत्न करना चाहिए। प्रेम सम्बन्धों में धैर्य एवं संयम का प्रदर्शन करना उचित रहेगा। दोस्तों के मामले में भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अनावश्यक विवाद से दूर रहने का प्रयत्न करना चाहिए। सोशल मीडिया पर सतर्क रहें। अनजान लोगों से फ्रेंडशिप करना हानिकारक हो सकता है।

FAMILY:

पारिवारिक मामलों में आज का दिन मनमाफिक नहीं रहने की सम्भावना दिखाई दे रही है। आज ग्रह स्थिति में बदलाव हुआ है, जिसके फलस्वरूप भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है। आज किसी आकस्मिक मामले में व्यस्तता रह सकती है, जिसके फलस्वरूप आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को समझदारी से मैनेज करना चाहिए। जीवनसाथी से व्यवहार करते समय सावधानी रखने का प्रयत्न करना चाहिए। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। उनकी भावनाएँ आहत न हों, ऐसा प्रयास करना चाहिए।

HEALTH:

स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं चल रहा है। खान-पान एवं मौसम से संबंिधत मामलों में लापरवाही बरतना उचित नहीं है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखने की आवश्यकता है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। साथ ही, आज नेत्र संक्रमण होने की आशंका है, अत: इस सम्बन्ध में भी लापरवाही न बरतें।
Back to blog

Consult with an Astrologer for more personalised detailed predictions.

Jyotish Sagar is providing astrology consultations personal sessions can be scheduled with our chief consultant PT. AVNISH PANDEY to take dynamic and efficient consultations and solve your problems astrologically. Pt. Pandey has vast knowledge and hues experience of astrology. He started his practice in year 1986 and has read over 1.25 lac horoscopes. Pt. Pandey is the Editor in Chief of ‘Jyotish Sagar’ a popular astrology monthly magazine, started in March 1997. He has written 17 books and over 500 articles in various branches of astrology.

Book Now